गोण्डा-अयोध्या के बीच चलेंगी विशेष ट्रेन, मेला श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : अयोध्या में इस समय पौराणिक चौदह कोसी परिक्रमा जारी है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे ने अहम फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने अयोध्या मेला श्रद्धालुओं के लिये विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जायेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या मेला श्रद्धालुओं के लिये अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। गाड़ी संख्या 05078 - गोण्डा जं स्टेशन से रात 9.40 बजे प्रस्थान कर बरूआचक पहुंचेगी। वहां से मोतीगंज, झिलाही, मनकापुर, टिकरी, नवाबगंज, कटरा, रामघाट होते हुये रात 11.50 पर अयोध्या पहुंचेगी। शुक्रवार को छोड़कर यह 5 नवंबर तक रोजाना चलाई जायेगी। वहीं 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर के बीच गाड़ी संख्या 05077 अयोध्या-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी अयोध्या स्टेशन से रात 12.45 बजे प्रस्थान कर रामघाट हाल्ट, कटरा, नवाबगंज, टिकरी, मनकापुर, झिलाही, मोतीगंज, बरूआचक होते हुये सुबह तड़के 03.30 पर गोण्डा जं. पहुंचेगी। यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 05079 मनकापुर जं. से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान कर झिलाही स्टेशन पहुंचेगी, यहां से मोतीगंज, बरूआचक होते हुये 2.45 पर गोण्डा जं. पहुंच जायेगी। गाड़ी संख्या 05080 गोण्डा जं. से 3.15 बजे चलकर 4.35 पर मनकापुर जं. पहुंचेगी।

संबंधित समाचार