बाराबंकी : सरकार का फैसला गन्ना उत्पादक किसानों के लिए वरदान, किसानों नें जताया मुख्यमंत्री का आभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। गन्ना मूल्य में हुई वृद्धि को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के किसान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

किसानों ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे उन्हें लगभग 3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि ही राज्य की प्रगति का आधार है।

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में किसानों की ओर से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को हल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

जनपद बाराबंकी से पहुंचे किसान प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार, आशुतोष, नवीन, आशीष वर्मा, राम मूर्ति निषाद, रवि उपाध्याय, भवन कुमार, राजा राम निषाद, राकेश मिश्र, रामनाथ कोरी, धरासिंह यादव, विनोद वर्मा और हंसराज त्रिपाठी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान राजेश पांडेय, रामसहाय और संतोष बाजपेई (अमोली हिसामपुर) ने मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों की समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर अशोक शुक्ला, अमित सिंह, श्रवण शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान नेता और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार