Stock Market Today: लाल निशान पर खुले शेयर बाजार, विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सेंसेक्स- निफ्टी में मामूली गिरावट 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 24.67 अंक टूटकर 84,379.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 127.59 अंक (0.15 प्रतिशत) नीचे 84,276.87 अंक पर था। हालांकि इस बीच यह 300 अंक से ज्यादा की बढ़त से साथ 84,712 अंक तक चढ़ा भी। 

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 14.05 अंक लुढ़ककर 25,863.80 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 53.90 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 25,823.95 अंक पर था। सार्वजनिक बैंक, रियलिटी, ऑटो और एफएमसीजी कंपनियों में तेजी रही। 

धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों पर दबाव रहा। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही। आईटीसी, एलएंडटी और मारुति सुजुकी के शेयरों में तेजी थी। 

ये भी पढ़े : 
Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट...सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान के करीब, इन शेयर्स को नुकसान

 

संबंधित समाचार