लखनऊ : महिला टप्पेबाज गिरोह सक्रिय, तीन को बनाया शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार : गोमतीनगर इलाके में महिला टप्पेबाज गिरोह सक्रिय है। तीन से चार महिलाएं और बच्चों के साथ ऑटो व ई-रिक्शा में बैठ जाती हैं। इसके बाद उसमें सवार अन्य महिला को शिकार बनाती हैं। सात दिन के अंदर तीन महिलाओं को शिकार बनाया। तीनों घटना हुसड़िया से हेनीमैन के बीच हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

विभव खंड निवासी किरण के मुताबिक वह 27 अक्टूबर को कठौता चौराहे से ऑटो में बैठकर पत्रकारपुरम के लिए निकली थीं। इसी बीच टेंपों में पहले से दो महिला व एक लड़की बैठी थी। हैनीमैन से आगे विराट चौराहे पर मेरे गले में पहने मंगलसूत्र को उल्टी का बहाना बनाकर निकाल लिया। टेंपों से नीचे उतरी तब घटना की जानकारी हुई। इसी बीच टेंपों चालक सवारी लेकर भाग निकला।

इसी तरह विरामखंड निवासी निशा वर्मा ने बताया कि 29 अक्टूर को वह चिनहट तिराहे से हुसड़िया चौराहे के लिए ई-रिक्शा से आ रही थी। जिसमें तीन महिलाएं बैठी थी। उनके साथ एक लड़की भी थी। हेनीमैन चौराहे से जयपुरिया के बीच लडकी के उल्टी का बहाना कर मेरे गले से चेन निकाल ली। जब मैं उतरी तो मैने देखा मेरे गले में चेन नही है। ई-रिक्शे वाला बिना पैसे लिए उन सवारियों को लेकर भाग निकला।

वहीं, चिनहट के हंस विहार कालोनी निवासी सीमा श्रीवास्तव के मुताबिक वह 24 अक्टूबर की दोपहर सेंट जोसेफ हॉस्पिटल से पत्रकारपुरम चौराहे जा रही थी। इसी बीच दो महिलाएं दो बच्चों के साथ बैठीं। मलिक टिंबर चौराहे के पास पहुंची तो ऑटो में सवार महिलाओं व उनके बच्चे उल्टी करने लगे। कुछ दूर बाद सभी उतर गई। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ तो गला चेक किया। सीमा के मुताबिक उनके गले की चेन गायब थी। इसकी जानकारी अपने बेटे कुशाग्र को दी। इसके बाद थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम गिरोह को पकड़ने के लिए लगी है।

यह भी पढ़ें : Cyclonic Montha : आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मोंथा’ ने मचाई भारी तबाही, बोले सीएम- 5,265 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता