लखनऊ : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काकोरी/लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में शुक्रवार देर रात को 16 वर्षीया किशोरी को एक युवक ने अगवा कर लिया। गांव में कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। देर रात को परिजन तलाश करने निकलें तो किशोरी गंभीर हालत में मिली। परिजन को पूरी जानकारी दी। परिजन ने काकोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

काकोरी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे गांव के ही अतीक उर्फ दुनमुन ने घर में सो रही 16 वर्षीया बेटी को अगवा कर लिया। वह मेरे मकान में दीवार फांदकर दाखिल हुआ था। उसने मेरी बेटी से मारपीट किया।

जिससे उसके सर आरोपी युवक अतीक ने डंडा मारा जिसकी वजह से मेरी बेटी बेहोश हो गई। इसके बाद अगवा कर ले गया था। गांव के दूर ही एक पड़ोसी के बरामदे में ले जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। परिजन ने तलाश शुरू की।

पर, कुछ पता नहीं लग सका। करीब दो घंटे बाद घायल हालत में किशोरी घर पहुंची। परिजन को पूरी जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी के घर के आसपास आरोपी अतीक चक्कर लगाता रहता था। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। आरोपी अतीक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार