Ayodhya News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचारः लंबे समय से रुके हुए मानदेय और वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को आशा बहुओं और संगनियों ने सीएचसी पूरा बाजार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आशा बहू संघ की पदाधिकारियों ने अधीक्षक डॉ. सुनील चौधरी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

आशा बहू संघ की जिला अध्यक्ष माया पांडे ने कहा कि चार महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। 

आशा बहुओं ने मांग की कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार संगिनियों को 28 हजार रुपये और आशाओं को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। साथ ही आशाओं को एएनएम पद पर समाहित करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में कंचन लता दुबे, सावित्री मिश्रा, पुनीता पांडे, पंकज सिंह, स्नेहलता सिंह, सुशीला देवी, हेना परवीन समेत बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार