तमिलनाडु: कर्ज में डूबे दम्पति ने तीन बच्चों को मारकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु में सोमवार को विल्लुपुरम जिले के वालावनूर के पास पुडुपालयम गांव में कर्ज से डूबे एक बढ़ई ने पहले अपने तीन बच्चों को मार दिया और उसके पत्नी समेत खुदकुशी कर ली। जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया कि यह घटना आज सुबह सामने आयी जब पीड़ितों के पड़ाेसियों को …

चेन्नई। तमिलनाडु में सोमवार को विल्लुपुरम जिले के वालावनूर के पास पुडुपालयम गांव में कर्ज से डूबे एक बढ़ई ने पहले अपने तीन बच्चों को मार दिया और उसके पत्नी समेत खुदकुशी कर ली। जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया कि यह घटना आज सुबह सामने आयी जब पीड़ितों के पड़ाेसियों को संदेह हुआ कि घर से कोई भी बाहर नहीं दिखाई दिया।

इसके बाद पड़ाेसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घर का दरवाजा तोड़ने पर बढ़ई मोहन (40), उसकी पतनी विगनेश्वरी (37) और तीन बच्चे विमलाश्री (10), राजश्री (08) और शिवबालन (05) मृत मिले। पुलिस ने शवाें का पोस्टमार्टम के लिए सरकारी विल्लुपुरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा।

पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के हवाले से बताया कि दम्पति ने पहले अपने तीनों बच्चों को मारा होगा और उसके बाद अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली। इसका कारण उन पर भारी कर्ज का बोझ और सूदखारों द्वारा उन्हें प्रताडित माना जा रहा है। जो कर्ज के बदले उनसे अत्याधिक ब्याज वसूलते थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

संबंधित समाचार