कानपुर : दूधिया रोशनी से चमकेगा बिठूर, 32 स्थानों पर लगेगी हाईमास्क लाइट, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर विधानसभा के तहत आने प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों में रहने वाला अंधेरा जल्द छंटेगा। पूरी विधानसभा के 32 प्रमुख स्थानों पर आने वाले दिनों में हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी। विकास भवन का ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इस अंधेरे को दूर करेगा।

विभाग ने कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 20 नवंबर को कार्य कराने के लिए निविदा खोली जाएगी। जिसके बाद कंपनी का चयन कर कार्य शुरू किया जायेगा। बिठूर विधानसभा के अंतर्गत अलग-अलग पंचायतों के गांव अंधेरे में हैं। वहीं, प्रमुख चौराहों, सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर भी रात होते ही घुप्प अंधेरा छा जाता है।

विधायक अभिजीत सिंह सांगा की ओर से पिछले दिनों 32 स्थानों पर हाईमास्क लगाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था। जिसपर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से मैन्यूवल निविदा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

इसके तहत कुटिया रामपुर में सार्वजनिक स्थान पर, कुटिया रामपुर के पुरवा में, ग्राम मकसूदाबाद में, ग्राम चतुरीखेड़ा, कुढ़नी, कुल्हौली, कुशलपुर, सेमरुआ, बरईगढ़, हाजीपुर कदीम, सचौली, कोरवा, कीशाखेड़ा, दौलतपुर, देवपुरा, असेनिया, निवादा मर्थुआ, क्योटरा, उमरा रसूलपुर, अकबरनपुर बरुई, ईश्वरीगंज, लोधर, कटरी शंकरपुर, गंगापुल बैराज, प्रतापुर पिपरिया, बैकुंठपुर, गंभीरपुर, बहेड़ा, सिंहपुर, मोहनपुर, सोना, ईश्वरीमाता मंदिर के पास और वार्ड 1 में सार्वजनिक स्थान पर हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी। 

4.13 लाख रुपये की एक हाईमास्क

विधानसभा में 4.13 लाख रुपये की लागत से एक हाईमास्क लगाया जायेगा। इस तरह करीब 32 स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने की योजना है। बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बताया कि तीन महीने के अंदर हाईमास्क लग जाएंगी, जिससे रात में सड़क पर चलने से लोगों को राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार