कानपुर : प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने जहर खाकर दी जान, तबियत बिगड़ने पर मां को दी सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घर से जाने के बाद युवक ने पहले जहर खाया, फिर तबियत बिगड़ने पर मां को फोन करके बताया। खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सफीपुर निवासी चंद्र भल्ला की फुट वियर शॉप है। उनके परिवार में पत्नी सोनिया, बेटी मानसी व 22 वर्षीय बेटा साहिल था। साहिल भी किसी फुट वियर की दुकान पर काम करता था। 

पिता के अनुसार शनिवार शाम को बेटा घर आया, इसके बाद अपनी मां से 100 रुपये लिए और बाहर चला गया। यह जानकारी नहीं दी कि कहां जा रहा है। कुछ समय बाद उसने मां को फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसकी खबर पाकर मां ने पूछा कहां हो और उसके बताई जगह घर से करीब दो किमी दूर लव गार्डेन पहुंचे। उसकी हालत देखकर तत्काल साहिल को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां से डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साहिल की मां सोनिया के अनुसार बेटे ने कहा कि मुझे माफ करना मैं अब मरने जा रहा हूं। मैंने जहर खा लिया है। इतना सुनते ही वह घबरा गईं। बेटी मानसी चचेरे भाई के साथ मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। 

चकेरी पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में प्रेम प्रसंग की बात पता चली है। साहिल का किसी युवती से अफेयर था। अपने प्यार को लेकर काफी तनाव में रहता था। उसे प्रेम में धोखा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार