Moradabad: कोहरे से ढकी रही सुबह, ठंड ने दी दस्तक...वाहनों की धीमी रही रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नवंबर में पहले दो दिन की सुबह कोहरे की चादर से लिपटी रही। घने कोहरे की धुंध के बीच लोग सुबह अपने कार्यस्थल व बच्चे शिक्षण संस्थाओं को गए। हाईवे व मुख्य मार्गों पर वाहनों के हेडलाइट जलाकर लोग चले। वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक रहा।

नवंबर के पहले दिन के बाद दूसरे दिन रविवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता काफी कम रही। चंद कदमों की दूरी पर साफ नहीं दिख रहा था। हाईवे व मुख्य सड़कों पर इसके चलते वाहन रेंग कर चलते रहे। पूरे दिन बादलों के साथ कोहरे की धुंध छाई रही। यातायात पुलिस भी वाहन चालकों को सुबह गति नियंत्रित कर चलने की सलाह देती रही। हाईवे पर कई जगह बड़े वाहनों के चालकों को धुंध के चलते रास्ता पूछने की भी नौबत आई। कोहरे के चलते मौसम में ठंड बढ़ी। कई लोग सुबह ऊनी या मोटे गर्म कपड़ों में दिखे।

रविवार को मौसम में नमी बढ़ने के चलते अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस पर आने का अनुमान जताया गया है।

संबंधित समाचार