कानपुर : अपर नगर आयुक्त का फोन न उठाने पर अभियंताओं का कटा वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कंट्रोल रूम में बैठकर अपर नगर आयुक्त प्रथम ने अवर अभियंता को किए कई कॉल्स

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम के कंट्रोल रूम व जनता का फोन न उठाना विभाग के दो अवर अभियंताओं को भारी पड़ गया। लगातार मिल रही शिकायत के बाद जब अपर नगर आयुक्त प्रथम मो. आवेश ने खुद कंट्रोल रूम पहुंचकर मामले की जांच की तो शिकायत सच मिली।

अपर नगर आयुक्त दोनों ही अभियंताओं को कंट्रोल रूम के नंबर से फोन करते रहे लेकिन दोनों ने एक भी कॉल नहीं उठाई। जिसके बाद गुस्साए अपर नगर आयुक्त प्रथम चेतावनी के साथ दोनों अवर अभियंताओं का एक दिन का वेतन काट दिया। 

जनता की शिकायतों को दर्ज करने के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां जनता की शिकायतों को दूर किया जाता है और त्वरित निस्तारण के लिए यहीं से संबंधित अधिकारियों को फोन करके निर्देश दिए जाते हैं। ताकि जनता की मौके पर ही समस्या दूर की जा सके।

नगर निगम में तैनात आउटसोर्सिंग अवर अभियन्ता अजीत यादव और अमन कुमार कंट्रोल रूम के साथ ही आम जनता को परेशान किए थे। दोनों ही अभियंता कंट्रोल रूम का फोन ही नहीं उठा रहे थे। जिससे समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। 

लगातार शिकायत मिलने पर सोमवार को अपर नगर आयुक्त मो. आवेश ने खुद कन्ट्रोल रूम में जाकर शिकायत की जांच की। जब पर नगर आयुक्त ने दोनों अवर अभियन्ताओं को फोन किया तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों की अभियंता कार्य में शिथिलता बरत रहे थे। मो. आवेश ने दोनों अवर अभियनाओं  को भविष्य के लिए चेतावनी जारी करते हुये 01 दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। 

तीन लिपिक और स्विचमैन मिले गैर-हाजिर
अपर नगर आयुक्त मो. आवेश ने मार्ग प्रकाश कार्यालय का निरीक्षण किया तो तीन लिपिक और स्विचमैन गैर-हाजिर  मिले। यहां कनिष्ठ लिपिक शिवम शुक्ला, आकाश सिंह, दुर्गेश कटियार के साथ ही स्विचमैन सुनील दिवाकर अनुपस्थित पाए गए। अपर नगर आयुक्त मो. आवेश ने चारों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार