गोंडा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल करेंगे सरदार पटेल संस्थान का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मुख्यालय से सटे सोनीगुमटी चौकी क्षेत्र में नवनिर्मित सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन का लोकार्पण मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह करेंगे। मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन ने बताया कि, सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन को गरीब और अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये बनाया …

गोंडा, अमृत विचार। मुख्यालय से सटे सोनीगुमटी चौकी क्षेत्र में नवनिर्मित सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन का लोकार्पण मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह करेंगे।

मुख्य ट्रस्टी कमलेश निरंजन ने बताया कि, सरदार पटेल सेवा संस्थान भवन को गरीब और अनाथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये बनाया गया है। जहां ऐसे बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने व रहने की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जायेगी। जिससे ऐसे बच्चे पढ़ लिखकर समाज की मुख्य धारा के साथ जुड़ सकें।

उन्होंने बताया कि, यह भवन पुस्तकालय, कम्प्यूटर रूम, भोजन कक्ष, हॉल, रहने के लिये कमरों के साथ यहां आने वाले बच्चों के लिये सभी जरूरी और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि, मंगलवार को बारह बजे दिन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन होने के साथ इसका लोकार्पण उनके द्वारा किया जायेगा।

संबंधित समाचार