कार्तिक पूर्णिमा : हर-हर गंगे के जयकारों के साथ किया स्नान...दर्जनों गांवों के श्रद्धालु पहुंचे रामगंगा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जयनगर, मलकपुर सेमली, दरियापुर , रफातपुर , सहित क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से भारी संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के मेले में पहुँचे। श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में ‘हर-हर गंगे’ और ‘गंगा मैया की जय’ के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई।

मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महिलाओं ने परंपरागत भजनों के बीच अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का दान किया तथा महिलाओं व बच्चों ने मेले में जम कर खरीदारी का आनंद लिया। रामगंगा नदी मेले स्थल से कुछ दूरी होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने एवं मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए महिला कांस्टेबल के साथ-साथ पुलिस बल मुस्तैद रहा।

मेले में उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह व कोतवाल प्रभारी मनोज कुमार सुरजन नगर चौकी प्रभारी ओंकार सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेले में खोए बच्चों को पुलिस सहायता केंद्र की मदद से उनके परिजनों को सौंपा गया। भाजपा नेता ठाकुर अजयप्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुखपति डा वीर सिंह सैनी, जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह , प्रधान प्रेमसिंह, प्रधान वीर सिंह उर्फ वीरू ने पूजा की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नीलकंठ पुल के निकट नील सरोवर एवं जयनगर स्थित रामगंगा घाट पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए गए।

संबंधित समाचार