UP News: सीतामढ़ी से लेकर पश्चिमी चंपारण तक बिहार की जनता को साधेंगे सीएम योगी, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिहार में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "जनआंदोलनों और सांस्कृतिक गौरव की प्रेरणा दी है। आज फिर वही भूमि राष्ट्र के नव निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।" 

मुख्यमंत्री योगी के इस वक्तव्य को बिहार में भाजपा के प्रचार अभियान का भावनात्मक संदेश माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, योगी आदित्यनाथ का यह संदेश बिहार की धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना को एक सूत्र में पिरोने वाला है। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आज बिहार के सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जहां वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। 

संबंधित समाचार