Pilibhit : सार्वजनिक अवकाश पर भी सैलानियों के लिए खुला PTR...बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के हुए दीदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के पांचवें दिन करीब 400 सैलानी पहुंचे। इन सैलानियों ने चूका बीच का भ्रमण करने के साथ सफारी वाहनों से जंगल की सैर की। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से प्रत्येक बुधवार को टाइगर रिजर्व का पर्यटन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मगर जारी आदेश के मुताबिक साप्ताहिक अवकाश बंदी दिवस पर यदि कोई सार्वजनिक अवकाश होता है तो इस स्थिति में टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए खोलने को निर्देशित किया गया है, ताकि लोग छुट्टी का सदपयोग कर सकें।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र बीते 01 नवंबर से शुरू किया गया है। इस बार सैलानियों की सुविधा के लिए दो पर्यटन गेटों के अलावा तीसरा नया बराही पर्यटन गेट भी खोला गया है। बीते 01 नवंबर को ही वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना इस नए गेट का उद्घाटन भी कर चुके हैं। पहले  दिन टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा सैलानियों के लिए निशुल्क जंगल सफारी की सुविधा दी गई थी। उस दौरान स्कूली बच्चों समेत 500 से अधिक सैलानियों ने निशुल्क सफारी वाहनों से चूका बीच तक का सफर किया था। 

हालांकि इस दौरान जनपद समेत गैर जनपदों से आए करीब 120 सैलानियों ने बुकिंग कराने के बाद सफारी वाहनों से जंगल की सैर की थी। इधर टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से प्रत्येक बुधवार को टाइगर रिजर्व का पर्यटन बंद रखने का निर्णय लिया था। मगर जारी आदेश में यह भी कहा गया था कि यदि साप्ताहिक अवकाश बंदी दिवस (बुधवार) के दिन यदि कोई सार्वजनिक अवकाश होता है तो टाइगर रिजर्व बुधवार को भी सैलानियों के लिए खोला जाए। यह साप्ताहिक बंदी किसी अन्य दिन की जाएगी। 

ऐसे में बुधवार को भी टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए खोला गया। बुधवार को भी चूका बीच में खासी चहल पहल रही। सुबह-शाम दोनों शिफ्टों में सफारी वाहनों का संचालन किया गया। सफारी के दौरान सैलानियों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के टूरिज्म प्वाइंटों का भ्रमण करने के साथ बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार भी किए। वन अफसरों के मुताबिक बुधवार को करीब 400 सैलानी पीलीभीत टाइगर रिजर्व भ्रमण करने पहुंचे। वन अफसरों का कहना है कि 15 नवंबर से सैलानियों की आमद में खासी बढ़ोत्तरी हो सकती है। महोफ रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते पीटीआर में बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी को निरस्त किया गया है।  

अब तक 1000 से अधिक पहुंच चुके सैलानी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पांच दिन के पर्यटन सत्र की बात करें तो अब तक करीब 1000 से अधिक सैलानियों ने जंगल पहुंचकर जंगल सफारी का लुत्फ उठा चुके हैं। हालांकि पहले दिन 500 से अधिक सैलानियों ने निशुल्क जंगल सफारी का भी आनंद लिया था। हालांकि वन अफसरों का कहना है कि 15 नवंबर से सैलानियों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। इसकी वजह यह है कि पूर्व वर्षों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व समेत अधिकांश टाइगर रिजर्वों में पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होता आया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात