UP News: नियमों के उल्लंधन पर 1675 वाहनों के चालान, 38 सीज... यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
लखनऊ, अमृत विचार: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बुधवार शहर में 1675 वाहनों का चालान किया गया। यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो पहिया वाहन पर हेलमेट न पहनने पर 815, नो-पार्किंग का उल्लंघन करने पर 209, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट पर 91, बिना बीमा पर 21, रांग साइड पर 54 और ट्रिपलिंग पर 200 वाहनों का चालान किया गया।
इसके अलावा 38 वाहन सीज कर उन्हें संबंधित थानों में खड़ा करा दिया गया। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक भी किया।
यह भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 11 बजे तक 18 जिलों में 27.65% हुआ मतदान... गिरिराज सिंह, लालू, तेजस्वी ने डाला वोट
