बरेली नगर निगम में एबीवीपी और कर्मचारियों के बीच टकराव, भारी हंगामा जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी-बरेली की सफाई और दूसरी सेवाओं में अनदेखी के आरोप पर भारी बवंडर मच गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने निगम में घुसकर हंगामा काटा। भारी आक्रोश और हंगामें के बीच कर्मचारियों के साथ टकराव के हालात पैदा हो गए। देखते ही देखते कुछ कार्यकर्ता और कर्मचारियों के बीच हाथपाई हो गई। इससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। उधर, एबीवीपी के कार्यकर्ता भी मोर्चा खोले हुए हैं। गहमागमी के बीच माहौल शांत कराने की कोशिशें जारी हैं। 

शहर में साफ-सफाई और दूसरे कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस बीच कुछ लोग नगरायुक्त कार्यालय में पहुंच गए। आरोप है कि यहां दोनों कार्यकर्ताओं के साथ कर्मचारियों का टकराव हो गया और हाथापाई की नौबत आ गई। अफरातफरी का माहौल हो गया। 

अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल की घोषणा कर दी। उधर, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य की गाड़ी रोक ली। निगम परिसर में भारी हंगामा बरपा है। अधिकारी और अन्य लोग किसी तरह से माहौल शांत करने के प्रयास में जुटे हैं।

संबंधित समाचार