आज का राशिफल : 9 नवंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

मेष- आज लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप कुछ दिनों की छुट्टियों के विषय में योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन में लेन-देन में बड़ा लाभ मिल सकता है।

वृष- आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट होगा। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मिथुन- आज आप अत्यंड़त आनंदित रहेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क- आज का दिन यात्राओं के लिए सुखद नहीं रहेगा। कोई जरूरी निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों के लिए समय अवश्य निकालें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह-  आज दोपहर के बाद शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कारोबार में उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है।

कन्या- आज कारोबारी लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। नए घर या जमीन में निवेश सकते हैं। संतान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। दूसरों की बातों को अधिक तूल न दें।

तुला- आज अनावश्यक खर्चे नियंत्रित कर पाएंगे। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक- आज अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। आपको अपने मान-सम्मान की चिंता रहेगी। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे।

धनु- आज इस समय सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा। अपना मन प्रत्येक स्थिति में शांत रखें। जीवनसाथी घर के लोग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

मकर- आज किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिंत होंगे। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था, तो वह दूर हो जाएगा। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा।

कुंभ- आज गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गंभीरता से ध्यान दें। संतान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।

मीन- आज निजी रिश्तों को लेकर गंभीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। इस समय नया कार्य आरंभ करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा।

संबंधित समाचार