आज का राशिफल : 10 नवंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष

आज कारोबार में विस्तार को लेकर तुरंत बड़ा धन खर्च न करें। अटके हुए मामलों को अधिक छेड़ना उचित नहीं है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है, उन्हें लेकर कोई दावा न करें। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।

वृष

आज सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। सकारात्मक परिणाम आपको मानसिक संतुष्टि प्रदान करेगा। संपत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन

आज आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है, जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे।

कर्क

आज एक साथ अनेक कार्यों को साधने का प्रयास कर सकते हैं। रुके हुए आर्थिक कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय में परिवर्तन का विचार मन में आएगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। शरीर स्वस्थ और मन अत्यंत प्रसन्न रहने वाला है।

सिंह 

आज सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी छवि की चिंता रहेगी। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यर्थ की बातों में अधिक ध्यान न दें।

कन्या 

आज कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नई योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा।

तुला

आज कारोबार में आपको अचानक कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिए। सभी कार्यों को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।

वृश्चिक 

आज मित्रों के साथ खटास हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी कार्य देरी से पूर्ण होंगे। अति आत्मविश्वास के कारण आप कई लोगों के निशाने पर आ सकते हैं। नजदीकी मित्रों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। 

धनु 

आज किसी से उधार लेने से बचें। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। असंतुलित खानपान के कारण मुख में छाले और गैस की समस्या हो सकती है।

मकर

आज दिनचर्या में नई आदतों को सम्मिलित न करें। छोटी-छोटी गलतियों को नजर अंदाज न करें। आपके व्यावसायिक संपर्क बढ़ेंगे। उच्च अधिकारी आपसे अत्यंत प्रसन्न रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा।

कुंभ

आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में अधिक न उलझने दें। व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं, तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

मीन

आज व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। बजट के संतुलन को लेकर ही काम करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।