कानपुर: भगवान झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, यात्रा निकली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सिंधी समाज एवं भगवान श्री झूलेलाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भगवान झूलेलाल मंदिर रामबाग से विरोध प्रदर्शन यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में सरकार से मांग की गई कि भगवान झूलेलाल पर अभद्र टिपण्णी करने के आरोपी अमित बघेल पर सख्त कार्रवाई की जाए।

रविवार को सिंधी सभा के द्वारा कानपुर नगर के समस्त सिंधी समाज द्वारा पूज्य झूलेलाल मंदिर रामबाग से आरोपी अमित बघेल के खिलाफ से विरोध प्रदर्शन यात्रा निकाली गई जिसकी अगुवाई सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने की।

इस दौरान बड़ी संख्या में शहरभर के सिंधी समाज के लोग रामबाग स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर पहुंचे और वहां से प्रदर्शन में शामिल हुए। अशोक अंशवानी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा और मांग की जाएगी कि अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मपाल इसरानी, अतुल अंशवानी, इशांत गुलजानी, खूबचंद, दौलत राम सचदेवा, कैलाश जूर्यनी, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार