मुख्यमंत्री योगी ने बौद्ध धर्मगुरु भंते ज्ञानेश्वर को दी श्रद्धांजलि, बताया शांति का प्रतीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु भंते एबी ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “आज जनपद कुशीनगर में सुविख्यात बौद्ध धर्मगुरु एवं संत श्री भंते ज्ञानेश्वर जी के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनका जीवन करुणा, सेवा और शांति का प्रतीक था। उनकी शिक्षाएं सर्व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।” 

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे और विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि और अधिकारीगण एवं बौद्ध भिक्षु उपस्थित रहे। कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष और म्यांमार बौद्ध विहार के प्रमुख भंते ज्ञानेश्वर जी का लंबी बीमारी के बाद 31 अक्टूबर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे। 

संबंधित समाचार