बरेली: अस्पताल में मां ने तोड़ा दम, बेटे ने काटा हंगामा
बरेली, अमृत विचार। अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बेटे ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकलापुर की रहने वाली शालिनी अग्रवाल ने बताया कि साहूकारा में रहने वाली उनकी मां बीना अग्रवाल साहूकारा लंबे समय …
बरेली, अमृत विचार। अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद बेटे ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकलापुर की रहने वाली शालिनी अग्रवाल ने बताया कि साहूकारा में रहने वाली उनकी मां बीना अग्रवाल साहूकारा लंबे समय से बीमार चल रही थी।
भाई उनका इलाज नहीं करा रहा था। जिस पर उन्होने मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप बाद में मां की मौत की सूचना पर अस्पताल में पहुंचे उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। जिस पर उसने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
