UP : दिल्ली में विस्फोट के बाद मुरादाबाद में अलर्ट...अफसरों ने सड़क पर उतरकर परखी व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली में लाल किला विस्फोट के बाद मुरादाबाद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतरे और वाहनों की सघन जांच कराई। चार पहिया वाहनों के दरवाजों और डिग्गी खोलकर पुलिस ने तलाशी ली।

सोमवार को दिल्ली के लाल किला विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया। इस क्रम में मुरादाबाद में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर वाहनों की सघन जांच कराई। 

पुलिस की विशेष नजर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों पर रही। चार पहिया और दोपहिया वाहनों की तलाशी लेकर संदिग्धों की निगरानी की। वहीं संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

 

संबंधित समाचार