Hockey World Cup: शारदानंद और आमिर जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए बहा रहे पसीना... प्रदेश से कुल छह खिलाड़ी कैंप में जगह बनाने में सफल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः जूनियर भारतीय हॉकी टीम के लिए तैयारी जोरों पर है। चेन्नई और मदुरई में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए भारतीय हॉकी टीम का चयन कैंप बंगलुरु में चल रहा है। इस कैंप में देशभर के 25 चुनिंदा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इस कैंप में लखनऊ के शारदानंद और आमिर अली भी शामिल हैं। प्रदेश से कुल छह खिलाड़ी इस कैंप में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इनमें गाजीपुर के तीन खिलाड़ी, लखनऊ के दो और झांसी के एक खिलाड़ी शामिल हैं। कैंप में यूपी के लखनऊ से शारदानंद, आमिर अली, गाजीपुर अजीत यादव, आशू मौर्या, चंदन यादव, झांसी सौरभ आनंद खिलाड़ी है।

यूपी हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी शानदार हैं, लेकिन टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, यह चयन समिति के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार