Amroha: बसपा नेता की अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर...एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमृत विचार। बसपा नेता की अवैध प्लाटिंग पर उप जिला अधिकारी के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाया। एसडीएम के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम कार्यालय द्वारा 1 नवंबर 2025 को समस्त लेखपालों को जारी पत्र में चेतावनी दी थी कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति, बिना धारा-80 की कार्यवाही और बिना नगरीय/जिला पंचायत से नक्शा पास कराए प्लाटिंग करना अवैध है। 

इस चेतावनी के बाद कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नगर के कनेटा रोड मार्ग स्थित एक बसपा नेता की अवैध प्लाटिंग स्थल पर बुलडोजर चलाया गया। कानूनगो लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह प्लाटिंग न तो धारा-80 के तहत परिवर्तित है और न ही इसका नक्शा पास कराया गया है। यह पूरी तरह से अवैध है। एसडीएम ने अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि प्रोपर्टी डीलरों द्वारा कृषकों से दुरभिसंधि करके अवैध खनन और भराव का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम ने भविष्य में अवैध प्लाटिंग पाए जाने पर लेखपालों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी दी है। मौके पर लेखपाल दीपक दिलवानिया और पंकज चाहल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार