प्रतापगढ़ के भानू प्रताप हत्याकांड में यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ से पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बदमाश 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : एसटीएफ ने चारबाग रेलवे स्टेशन से इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश प्रतापगढ़ के सांगीपुर में अधिवक्ता भानु पांडेय की हत्या का आरोपी है। उस पर प्रतापगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के समय वह ट्रेन से भागने के फिराक में था। 

एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सच्चिदानंद पांडेय प्रतापगढ़ के सांगीपुर स्थित बवारिहा पहाड़पुर का रहने वाला है। उसे चारबाग रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। 

डिप्टी एसपी धर्मेश शाही ने बताया कि पूछताछ में सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि उसके रिश्तेदार व दोस्त देवदत्त शुक्ला के घर के पास एक तालाब है। जिसके कब्जे को लेकर लंबे समय से अधिवक्ता भानू प्रताप पांडेय से विवाद चल रहा था।

22 अक्टूबर को कमलनारायण पांडेय, देवदत्त शुक्ला, आदित्य पांडेय, सौरभ दत्त शुक्ला, विपिन शुक्ला व अन्य साथियों ने मिलकर साजिश के तहत भानू प्रताप पांडेय व उनके परिजन पर हमला कर दिया। हमले में भानू गंभीर रुप से घायल हो गये। 4 नंबर को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़े : 
अयोध्या राम मदिर ध्वजारोहण में कैसे शामिल होंगे पीएम मोदी... विकल्पों पर मंथन जारी, सुरक्षा कारणों से इन रूटों पर किया जा रहा विचार 

 

संबंधित समाचार