संभल : हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी भीषण आग, कई घर भी आग की चपेट में

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मजदूरों ने भागकर बचाई जान, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

संभल, अमृत विचार। संभल शहर के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मुहल्ला भूड़ा में बुधवार को एक हैंडीक्राफ्ट कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वसीम के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे तभी अचानक आज की लपटे उठी थी दिखाई दी ।आग लगते ही कारखाने में रखी लकड़ी की सामग्री ने तेजी से आग पकड़ ली। आग लगते ही कारखाने में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग इतनी भयावह हो गईं कि आसपास रुकना मुश्किल हो गया। कारखाने में रखे केमिकल से भरे ड्रम तक आज पहुंची तो आंख की चपेट में आकर ड्रम तेज आवाज के साथ फटने शुरू हो गए। धमाकों की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। मोहल्ले भर के लोग घरों से बाहर निकल आए।

940

आपकी सूचना पर सबसे पहले हयातनगर पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद अग्निशमन विभाग की दमकल दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास शुरू किये। आग बुझाने के बजाय बढ़ती दिखाई दी तो जनपद के सभी अग्निशमन  केंद्रों से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।  दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं। आसपास के 12 मकानों को एहतियातन खाली करा लिया गया ताकि आग फैलने से रोकी जा सके। इनमें से 3 मकान आग की चपेट में आ चुके हैं।  आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।  पूरे जनपद के दमकल विभाग की टीमें आग पर  नियंत्रण पाने में जुटी हुई हैं। तेज हवा आग को काबू करने में बाधक बन रही है

संबंधित समाचार