कानपुर के लेदर की बढ़ी डमांड: दुबई एडवेंचर गेम के लिए आया इतने का ऑर्डर, इन देशों में भी हैं मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। दुबई में पर्यटकों का सीजन शुरू हो गया है। टूरिस्ट सीजन के साथ ही दुबई में एडवेंचर गेम के विश्वभर में फैले दीवाने वहां पहुंचने लगे हैं। एडवेंचर गेम के दौरान सिक्टयोरिटी प्रोडक्ट के अनिवार्य होने के चलते शहर के निर्यातकों को भी लाभ हो रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। 

शहर में लेदर के सिक्योरिटी प्रोडक्ट का निर्यात वैश्विक स्तर पर होता है। दुबई के आउटडोर गेम में शुमार एडवेंचर गेम में ऊंट की सवारी, रेत पर कार चलाना सहित अन्य खेल टूरिस्ट के बीच लोकप्रिय है। इसे लेकर दुबई के खरीदारों ने शहर के निर्यातकों को ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। 

फिलहाल लगभग 80 करोड़ रुपये के ऑर्डर दुबई के खरीदारों की ओर से शहर आए हैं। इनमें हाथ की सुरक्षा, कोहनी की सुरक्षा, हेल्मेट के चीने पहना जाने वाला कवर, दस्ताने, घुटने की सुरक्षा सहित अन्य उपकरणों को नवंबर के अंत तक भेजा जाना है। निर्यातक मान रहे हैं कि दुबई के एडवेंचर गेम में टूरिस्ट की भीड़ बढ़ते ही दस दिन के भीतर और अधिक ऑर्डर संभव हो सकते हैं। इसके लिए शहर के निर्यातकों की ओर से पहले ही सैंपल भेजे जा चुके हैं। 15 दिसंबर तक शहर के निर्यातकों की ओर से उत्पादों की अंतिम लॉट भेजी जानी है। 

पूरे मामले पर सना इंटरनेशनल एक्जिम के एमडी डॉ. जफर नफीस ने बताया कि शहर से पूरे विश्व में सिक्योरिटी प्रोडक्ट जाते हैं। शहर के सिक्योरिटी प्रोडक्ट की बेहतर गुणवत्ता होने की वजह से चीन विदेशी खरीदार चीन के उत्पादों के बजाए भारत की ओर रुख करता है। दुबई में सिक्योरिटी प्रोडक्ट के नॉर्मस काफी कठिन है यही वजह है कि शहर के लेदर उत्पाद वहां पर फिट बैठते हैं। चीन के उत्पाद भरोसेमंद न होने के चलते वहां के खरीदार चीन के खरीदारों से सिक्योरिटी प्रोडक्ट से दूरी बनाए रहते हैं।   

3 सौ करोड़ का कारोबार

शहर में सिक्योरिटी प्रोडक्ट का निर्यात कारोबार लगभग 3 सौ करोड़ रुपये से अधिक का है। ऐसे देश जहां पर युद्ध चल रहे हैं या खत्म हो चुके हैं या फिर ऐसे देश जहां पर बहुत अधिक विकास या निर्माण कार्य चल रहा है वहां के खरीदारों की ओर से शहर में सिक्योरिटी प्रोडक्ट के ऑर्डर आते हैं। इन देशें में रूस, यूर्केन, इजरायल, मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम जैसे देश प्रमुख है।

अमेरिका से निराशा

शहर से अमेरिका में सबसे अधिक लगभग 40 फीसदी लेदर सिक्योरिटी प्रोडक्ट का निर्यात होता था। क्रिसमस से पहले या क्रिसमस के दौरान वहां पर भी एडवेंचर गेम के लिए लेदर सिक्योरिट प्रोडक्ट के ऑर्डर आते थे। इस बार अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने के बाद ऑर्डर की संख्या में कमी आई है। टैरिफ लगने के बाद अमेरिका की बाजार के लगभग 90 फीसदी ऑर्डर इस बार कम हुए हैं।

ये भी पढ़े :
बाराबंकी में तीन युवतियां लापता: रिपोर्ट दर्ज; परिजनों का आरोप, बहला-फुसलाकर भगा ले गए युवक 

 

 

संबंधित समाचार