7 साल से फरार...STF ने किया गिरफ्तार , 50 हजार की इनामी महिला ने चिटफंड कंपनी बनाकर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली जेकेवी लैंड एंड डेवलपर्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रियंका सिंह को एसटीएफ ने ललितपुर पुलिस के सहयोग से पीजीआई इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सात साल से फरार आरोपी पर डीआईजी रेंज झांसी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, महोबा, मऊ, ललितपुर व लखनऊ में कुल 19 मुकदमे दर्ज थे।

डीएसपी एसटीएफ सत्यसेन यादव ने बताया कि वर्ष 2019 से फरार आरोपी की तलाश में ललितपुर पुलिस ने एसटीएफ से सहयोग मांगा था। जांच में पता चला कि वह पीजीआई के एल्डिको कॉलोनी स्थित सौभाग्यम अपार्टमेंट टॉवर नंबर-10, फ्लैट नंबर-1205 में रह रही है। यहां से प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह जानकीपुरम के सहारा स्टेट की रहने वाली है।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वर्ष 2011 में पति राजेश कुमार सिंह, दुर्गेश जायसवाल, विक्रांत त्रिपाठी, दीपक शुक्ला और आशीष श्रीवास्तव के साथ मिलकर ललितपुर में कंपनी खोली थी। कंपनी ने एजेंट बनाकर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए और फिर कार्यालय बंद कर फरार हो गई। 29 जून 2025 को मामले में फरार निदेशक आशीष श्रीवास्तव को इंदौर से गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़े :
संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पावर कॉरपोरेशन पर वेतन रोकने का आरोप; नहीं दिया जा रहा ओवर टाइम

संबंधित समाचार