बरेली: संक्रमितों के लिए वरदान साबित होगा मेरा कोविड केंद्र एप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओमेंद्र सिंह, बरेली। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर शासन स्तर से एक मेरा कोविड एप शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से जहां रोगियों को अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी मिल सकेगी। वहीं, इस पर प्रतिदिन अपडेट होने वाली जानकारी से रोगी को स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी मिल सकेगी। यह …

ओमेंद्र सिंह, बरेली। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर शासन स्तर से एक मेरा कोविड एप शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से जहां रोगियों को अपने नजदीकी केंद्र की जानकारी मिल सकेगी। वहीं, इस पर प्रतिदिन अपडेट होने वाली जानकारी से रोगी को स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी मिल सकेगी। यह एप गूगल के माध्यम से मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है।

कोरोना पॉजीटिव आने पर कई रोगी घरों में क्वारंटाइन हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य की जानकारी बिना डॉक्टर के पास जाए नहीं मिल पाती है। वहीं कोरोना रोगी की जांच के लिए डॉक्टरों को भी समस्या होती है। ऐसे में शासन ने कोरोना केंद्र एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से रोगियों की जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ा जाएगा
मेरा कोविड केंद्र एप को सभी जांच केंद्रों से जोड़ा जाएगा। इस एप के माध्यम से रोगियों को जहां नजदीकी जांच केंद्र के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। वहीं कोरोना जांच की जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

एप के प्रचार का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को बताएं कि वे लोग लोगों को इस एप को डाउनलोड करने के लिए जागरूक करें।

प्रतिदिन फीड होगा ब्योरा
इस एप पर कोरोना रोगियों को ब्योरा प्रतिदिन फीड किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने नजदीकी जांच केंद्र के संबंध में जानकारी चाहता है तो वह इस एप के माध्यम से एक क्लिक में जानकारी मिल सकेगी।

गूगल मैप के जरिए देगा जानकारी
मेरा कोविड केंद्र एप से यदि कोई व्यक्ति नजदीकी जांच केंद्र के संबंध में जानकारी चाहता है तो उसे एक क्लिक में जानकारी मिल सकेगी। गूगल मैप के जरिए रोगी अपने जांच केंद्र तक पहुंच सकेगा। इस मैप के जरिए यह भी पता चल सकेगा कि कोरोना जांच केंद्र उसके घर से कितनी दूरी पर है।

संबंधित समाचार