आज का राशिफल : 13 नवंबर 2025
मेष
आज राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी।
वृष
आज अपना समय बर्बाद न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। आपके कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपके निजी संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी कार्य प्रगति में आ जाएंगे।
मिथुन
आज यात्राओं के लिए दिन अच्छा है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आपके लिए कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा दिन रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क
आज गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। अपनी रुचि के अनुसार काम करें, तो अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़े कार्य को लेकर आप धन की व्यवस्था करेंगे।
सिंह
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में अपेक्षित लाभ हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे।
कन्या
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। प्रेम संबंधों को लेकर निराशा हो सकती है। मन कुछ कारणों से अप्रसन्न रहने वाला है। मौसम में आए परिवर्तन को लेकर थोड़े सावधान रहें।
तुला
आज बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे।
वृश्चिक
आज व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके मन में देवस्थल जाने का विचार आ सकता है। आप लोगों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में अत्यंत सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।
धनु
आज मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग के साथ बहस करने से बचें। आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे।
मकर
आज जॉब में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसी बातों पर ध्यान न दें, जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों। आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की आशंका है। आपको थोड़ा धैर्यवान और सजग रहना चाहिए।
कुंभ
आज परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित वृद्धि होगी। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जाएंगे। संपत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है।
मीन
आज ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जाएंगे। आप कुछ नया सीखने में रुचि ले सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है।
