अयोध्या : राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में मोबाइल पर लगा बैन, सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट मिलने के बाद ट्रस्ट लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो को मोबाइल फोन साथ में नहीं ले जाने दिया जायेगा। सुरक्षा कारणों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ऐसा निर्णय लिया है। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियों को ट्रस्ट द्वारा जो संदेश भेजा गया था उसमें मोबाइल फोन मंदिर परिसर में ले जाने की अनुमति दी गई थी। 

लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राममंदिर के ध्वजारोहण समारोह में 25 नवम्बर को राममंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो को इसकी जानकारी भी परिचय पत्र प्रदान करते समय दे दी जाएगी।

 कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद और पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के बाद जो अयोध्या राममंदिर के बारे में उनकी योजना की जानकारी मिली है उसको देखते हुए ट्रस्ट ने मोबाइल फोन के बारे कठोर निर्णय लिया है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन रखने के लिए पर्याप्त लाकर बने हैं मोबाइल फोन उसमें रखा जा सकता है। लेकिन ट्रस्ट इस पर भी कोई रिस्क नहीं लेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?