बाराबंकी : CHC रामसनेहीघाट में गंदगी देख भड़के CMO, कहा- बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश प्रसाद यादव ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देख वह भड़क गये। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

सीएमओ ने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के अलावा बाहर की दवा लिखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी शिकायत में लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और विभिन्न विभागों का जायजा लिया। कई स्थानों पर अनियमितताओं को देखते हुए उन्होंने जिम्मेदारों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डॉ. अवधेश प्रसाद यादव ने बताया कि सीएचसी में नियमित सफाई और मरीजों को सुगम चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि बाहर की दवा लिखने पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दे दिया गया है। निरीक्षण के समय डॉ. रमेश कुमार, अनुराग पाठक, नवीन मिश्रा, नूर, इजरायल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार