प्रदेश भाजपा में बदलाव की सुगबुगाहट तेज... बिहार चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर ऐलान संभव, ओबीसी नेता को मिल सकता है मौका

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में एक बार फिर भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट तेज है। दरअसल, बिहार चुनाव के बाद यूपी स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल संभव है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है और नाम किसी ओबीसी नेता का सामने आ जाए तो आश्चर्य नहीं।

सूत्रों के मताबिक, अध्यक्ष ही नहीं यूपी बीजेपी की पूरी टीम में भी बड़ा बदलाव दिखेगा। न केवल मोर्चों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं, बल्कि निगम आयोग बोर्ड में भी संगठन में बदलाव के बाद तुरंत तैनातियां संभव हैं। कहा जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के इंतजार में ही निगम, आयोग और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियां भी अटकी हुई हैं, वो भी अगले महीने तक हो जाएंगी।

संबंधित समाचार