Bareilly : कोहरे की वजह से 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी 16 ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। सर्दी में कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इसकी वजह से मुरादाबाद मंडल की कई ट्रेनों का निरस्त करने का फैसला लिया गया है।
1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 64175-76 रोजा-बरेली, 64177-78 बरेली-मुरादाबाद, 54075-76 बरेली-दिल्ली, 64553-54 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 54331-32 बालामऊ-लखनऊ, 54330 लखनऊ-शाहजहांपुर, 54327 शाहजहांपुर-लखनऊ मेमू और पैसेंजर समेत 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
कोहरे के सीजन के दौरान दैनिक यात्रियों को समस्या न हो इसको देखते हुए इस अवधि में नियमित गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
