आज का राशिफलः 19 नवंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मेष- आज पूरी एकाग्रता के साथ सभी कार्य करेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। आप काफी तेजी से काम समाप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष- आज पिछले काफी समय से जिस कार्य में फंसे थे, वह पूर्ण हो सकता है। कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। एकांत में आपको समय अवश्य बिताना चाहिए। पिता के कार्यों में आप अत्यधिक सहयोग करेंगे।

मिथुन- आज व्यवसाय में आपको प्रबंधन दुरुस्त रखना होगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण बहुत ही शांत और सहयोगात्मक रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को अधिक महत्व न दें, लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे।

कर्क- आज काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उलझनों का अंबार रहेगा। क्रोध में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। परिजनों के साथ डिनर पर जा सकते हैं। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। वैवाहिक संबंधों में अनबन हो सकती है।

सिंह-  आज परिवार में एकता का वातावरण रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने की संभावना है। आप नए कार्यों में अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगार लोग यदि प्रयास करें तो जॉब मिल सकती है।

कन्या- आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। उपलब्धियों पर अधिक अहंकार न करें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी चाहिए। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

तुला- आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। व्यापार की परेशानियों का निवारण होगा। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिताएंगे।

वृश्चिक- आज आपको किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिए। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु- आज व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। घर का वातावरण बहुत ही शांत रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देंगे। बच्चों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर- आज कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। कला की ओर आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुए कार्य पुनः प्रारंभ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। जॉब में अचानक स्थानांतरण होने की संभावना बन रही है।

मीन- आज किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा में कठिनाई हो सकती है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब न करें।