छत्तीसगढ़ : राजस्व विभाग प्रमोशन परीक्षा पर ACB-EOW ने कसा शिकंजा, कई जिलों में एक साथ की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में पदोन्नति परीक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच बुधवार सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो- आर्थिक अपराध शाखा (एसीबी-ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुये राज्य के कई जिलों में एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी गई।

यह कार्रवाई उन अधिकारियों और कर्मचारियों के ठिकानों पर की गई है, जिन्होंने पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) बनने की परीक्षा में हिस्सा लिया था। प्राथमिक तौर पर अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, जगदलपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित करीब 20 से अधिक ठिकानों पर टीमों ने रिकॉर्ड और दस्तावेज़ खंगाले।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि 2024 में आयोजित हुई इस पदोन्नति परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं, जिसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुईं। ऐसा बताया जा रहा है कि पदोन्नति प्रक्रिया में हेरफेर और अंकों की अनियमित जांच जैसे कई गंभीर पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। विधानसभा में भी यह मुद्दा उठ चुका है, जिसके बाद मामला और गंभीर रूप ले चुका था। 

छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल सामग्री जब्त किए जाने की खबर है। जांच एजेंसी ने फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, परंतु कार्रवाई के दायरे में आने वाले अधिकारियों की सूची और संबंधित परीक्षा प्रक्रिया की गहन जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर और खुलासे हो सकते हैं।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता