आज का राशिफल : 20 नवंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज स्वास्थ्य समस्या है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। आडंबर युक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।

वृष

आज परिवार में सुख-शांति रहेगी। आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे काम वैसे ही होंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी।

मिथुन 

आज कार्यक्षेत्र में विदेशी लोगों से आपको समर्थन मिल सकता है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। विवाहोत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं।

कर्क

आज आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ सकती है। घरेलू कलह से बचने के लिए स्वयं शांत रहें। अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें, सफलता शीघ्र ही मिलेगी। संतान के व्यवहार से निराशा हो सकती है।

सिंह  

आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन यदि कहीं आप इसके लिए जिम्मेदार हैं, तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें। वरना आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा।

कन्या

आज व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारी विद्रोही रूख व्यक्त कर सकते हैं। नाराज लोगों को मनाने के लिए दिन बेहतर है।

तुला

आज मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी जरूरी कार्य के बाधित होने के कारण कुंठाग्रस्त हो सकते हैं। छोटे बच्चों या अध्यात्मिक लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आज मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कमीशन आदि से लाभ हो सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं, किंतु काम शुरू नहीं हो पाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर अत्यंत संवेदनशील रहेंगे।

धनु

आज आपको बहुत परिश्रम करने से बचना चाहिए। कानूनी उलझनों में फंस सकते हैं। बेमतलब के कार्यो में आपका समय बर्बाद होगा। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी। मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा। भाई-बहनों को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो दिन बेहद अनुकूल है। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे।

कुंभ

आज व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावनाओं का आधिक्य रहेगा। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। किसी से अधिक अपेक्षा न करें, क्योंकि आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा नहीं। संतान को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं।

मीन 

आज यात्राओं के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है। क्रोध व उत्तेजित प्रतिक्रिया से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है। संपत्ति विवाद गहरा सकते हैं।