लखनऊ : संघ ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा गृह संपर्क अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : विश्व का सबसे बड़ गृह सम्पर्क अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुरू कर दिया है। संघ के कार्यकर्ता घर—घर जाकर भारत माता का चित्र व संघ का साहित्य पहुँचा रहे हैं। अवध प्रान्त में 40 लाख घरों से सम्पर्क की योजना संघ ने बनाई है। इस महासम्पर्क अभियान में 20 हजार टोलियों के माध्यम से करीब 80 हजार कार्यकर्ता एक माह तक अनवरत गृह सम्पर्क करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन और प्रान्त सम्पर्क प्रमुख डा. हरनाम सिंह के साथ सम्पर्क विभाग के कार्यकर्ताओं ने पद्मश्री मालिनी अवस्थी और साहित्यकार पद्मश्री विद्या बिन्दू सिंह से सम्पर्क कर संघ का साहित्य भेंट किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ विभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश सिंह ने बताया कि संघ के कार्यकर्ताओं ने गृह सम्पर्क शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ विभाग में 49 नगर 413 बस्ती 1652 उप बस्ती हैं। बस्ती व उप बस्ती में सम्पर्क के लिए पांच—पांच सक्षम कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गयी है। इन सभी बस्तियों व उपबस्तियों में सम्पर्क के लिए 4956 टोली बनाई गयी है। इस सम्पर्क टोली में 14868 कार्यकर्ता हैं। यह सभी कार्यकर्ता लखनऊ में घर—घर जाकर सम्पर्क करेंगे। अमितेश सिंह ने बताया कि गृह सम्पर्क अभियान 21 दिसम्बर तक चलेगा। विशेष सम्पर्क के लिए भी प्रबुद्धजन की टोलियां भी बनाई गयी हैं। हिन्दू समाज के प्रतिष्ठित जनों व सोसाइटी व बहु—मंजिला इमारतों में सम्पर्क के लिए अलग से टोली बनाई गयी है। वहीं मठ—मंदिर व गुरूद्वारों में सम्पर्क के लिए भी टोली का निर्माण किया गया है।

संबंधित समाचार