आज का राशिफल : 23 नवंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज सहकर्मियों के माध्यम से गंभीर समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता का भाव रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नए संबंधों को लेकर परेशानी हो सकती है। संतान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें।

वृष 

आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बच्चे अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। संतान के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है। अजनबी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें।

मिथुन

आज भोग-विलास का आनंद उठाएंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। किसी दुविधा का समाधान मिल सकता है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पुरानी डील में लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क

आज व्यापार में नए साझेदार बन सकते हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बनेंगे। आय के साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। गैस-चूल्हा और बिजली के प्रयोग में सावधानी रखें।

सिंह

आज सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धर्म-कर्म को लेकर अंधविश्वासी न बनें। दूसरों के विवादों में आपको नहीं फंसना चाहिए।

कन्या

आज व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिए। किसी भी कार्य में ठीक तरह से काम करने में मुश्किल होगी। कार्यक्षेत्र में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

तुला

आज सहकर्मी आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज उधार चुकाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मेहनत में कमी न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिए। जल्दबाजी के कारण कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

धनु

आज ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन करें। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मकर

आज वायरल से पीड़ित लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मन में हीन भावना पनप सकती है। वृद्धजनों के साथ बहसबाजी से बचें। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार में कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है।

कुंभ

आज कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक सामान की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी की सहायता से आपको करियर में लाभ मिलेगा।

मीन 

आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। अपनी प्रतिभा को पुनर्विकसित करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में समय व्यतीत होगा।