Bareilly : नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका घर से भागे...पैसे खत्म हुए तो वापस लौटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया। वे दोनों आगरा से लेकर मथुरा और वृंदावन घूमे, लेकिन जब पैसे खत्म हुए तो प्रेमी प्रेमिका को सेटेलाइट पर छोड़कर अपने घर चला गया। बारादरी पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।

बारादरी क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाले शख्स ने बारादरी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी 17 साल की बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू की। 14 दिन बाद पुलिस ने किशोरी को ले जाने वाले बाल अपचारी को संजयनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए किशोर ने बताया कि वह शीशगढ़ के एक गांव का रहने वाला है। किशोरी से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी।

 उसकी जानकारी जब किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसके मोबाइल चलाने पर रोक लगा दी। पिछले दिनों वह लड़की को उसके घर पर आकर अपने साथ ले गया था। दोनों आगरा में ताजमहल, मथुरा और वृंदावन आदि स्थानों पर घूमे और जब उनके पास पैसा खत्म हो गया तो उसने प्रेमिका को सेटेलाइट पर लाकर छोड़ दिया। शनिवार को वह अपनी प्रेमिका को देखने के लिए आया था, लेकिन इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

संबंधित समाचार