Amethi News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पीपरपुर थाना क्षेत्र का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमेठी, अमृत विचारः रविवार को सुबह रेलवे लाइन के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम मृत युवक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। फिलहाल ट्रेन के झटके से मौत की आंशका जाहिर की जा रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित नरबहनपुर रेलवे ट्रैक का है जहां सुबह एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव ट्रैक किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पीपरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले पर पीपरपुर थाना प्रभारी श्री राम पांडे ने बताया कि अज्ञात युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला है।शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।मृत युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और ग्रामीणों के मुताबिक शाम को रेलवे लाइन के आसपास घूम रहा था।

संबंधित समाचार