Rampur : फोन पर परवान चढ़ा प्यार...शादी के पांच साल बाद पति को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अजीम नगर थाना क्षेत्र में विवाहित अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। 5 वर्ष पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला चौकी क्षेत्र खौद के गांव से जुड़ा हुआ है। 

गांव निवासी एक युवक का विवाह 5 वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पत्नी एक युवक से फोन पर बात किया करती थी। पति जब भी बात करने का विरोध करता पत्नी उसे भाई बात कर मामले को टाल देती थी। लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। 

शाम को लौट कर वापस आया तो दोनों बच्चे रो रहे थे।पूछताछ करने पर मालूम हुआ पत्नी बच्चों को छोड़कर अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस दौरान पति ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका नंबर बंद था। शनिवार को चौकी पहुंचे पति ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार