रामपुर: सड़क हादसे में पांच माह के बच्चे व पिता की मौत
मिलक (रामपुर) अमृत विचार। मिलक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में पांच माह के मासूम और उसके पिता की मौत हो गई। जबकि बच्चे की मां घायल हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव रजौड़ा निवासी 30 वर्षीय संजय रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में रहकर काम करता था। साथ में उसकी पत्नी और चार माह का बेटा भी रहता था। बताया कि संजय बाइक से मां बेटी को लेकर पटवाई आ रहा था। मिलक के गांव खमरिया के पास किसी अज्ञात वाहन शनिवार शाम 6:30 बजे बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद तीनों लोग बाइक से नीचे गिर गए। संजय और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। संजय की शादी को छह साल हो गए हैं। करीब पांच माह पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था, परिवार में खुशियों का माहौल था। शनिवार को हुए हादसे में परिवार को झकझोर कर रख दिया। जहां महिला को पति और बच्चे दोनों के सुख से दूर हो गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती की शादी को करीब छह साल हो गए थे।
