Bareilly: अब आरिफ की बसाई कॉलोनी पर नजर...फाइक एन्क्लेव में 22 अवैध निर्माण चिह्नित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में हुए बवाल के बाद फाइक एन्क्लेव निवासी फरहत ने मौलाना तौकीर को शरण दी थी, इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने फरहत के आवास को सील कर दिया है। वहीं बीडीए ने अब फाइक एन्क्लेव में कार्रवाई का दायरा बढ़ाया है। बीडीए ने यहां पर 22 अवैध निर्माणों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए हैं।

बीडीए अफसरों के अनुसार, अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फाइक एन्क्लेव के 22 निर्माण को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं। भवन स्वामियों को नक्शा स्वीकृति संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि कोई भी निर्माण कराने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति लेना अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं नियमानुसार नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

 

संबंधित समाचार