Gold Silver Price Today: शादी के सीजन के बीच सोने, चांदी के भाव में गिरावट, जाने क्या हैं आज का भाव और मार्केट वैल्यू 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख एवं कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण बहुमूल्य धातु के प्रति निवेशकों की रुचि कम हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 1,477 रुपये या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,714 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 9,400 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,176 रुपये या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 10,963 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 0.74 प्रतिशत टूटकर 49.54 डॉलर प्रति औंस रहा। 

ये भी पढ़े : 
Gold Silver Price Today: जानिए क्या हैं आज का सोना चांदी का ताजा भाव, बाजार में क्या हाल 

संबंधित समाचार