चंदौली में सड़क हादसा: .खड़े ट्रक में टकराई स्कूटी...युवक की मौत, एक अन्य घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

चंदौली। चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकराने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक नशे में थे। सैयदराजा के थाना प्रभारी बीपी पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित बगही कुम्भपुर निवासी पीयूष (25) व विनायक (27) रविवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके अनुसार दोनों शराब के नशे में थे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा टकराई। हादसे में पीयूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि विनायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पीयूष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े : 
मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी निलंबित...मोबाइल की दुकान के मालिक को परेशान का लगा आरोप, शिकायत के बाद निलंबन के आदेश

संबंधित समाचार