मथुरा में सड़क हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 16 यात्री घायल...तीन की हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बस दिल्ली (छतरपुर) से रायबरेली जा रही थी जिसमें लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि आगरा की ओर जाते समय चालक की लापरवाही के कारण बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

रावत ने बताया कि यात्रियों के अनुसार, चालक कंडक्टर से तंबाकू का पाउच ले रह था तभी उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़े : 
भदोही में कार्पेट फैक्ट्री में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत: अस्पताल में भर्ती, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश 

संबंधित समाचार