सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए शहर में खिलाड़ियों का जमावड़ा, इकाना में बहा रहे पसीना

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए शहर में आज दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा रहा। आंजिक्य रहाणे, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन, सरफराज खान, कर्ण शर्मा, उमेश यादव और रेयान पराग समेत कई खिलाड़ी अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में सुबह और शाम के अभ्यास सत्र में नजर आए। सभी खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

Untitled design (30)

एलीट ग्रुप ए के तहत इकाना स्टेडियम में छत्तीसगढ़, विदर्भ, केरल, ओडिशा, मुंबई, रेलवे, आंध्र प्रदेश और असम की टीमें मुकाबले खेलेंगी। आठ दिसंबर तक चलने वाले लीग मुकाबलों का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव होंगे।

Untitled design (29)

मुंबई की टीम में रहाणे के नेतृत्व में सूर्य कुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे और सरफराज खान खेलेंगे। केरल की कमान संजू सैमसन के पास होगी। विदर्भ टीम के उमेश यादव और टी-20 स्पेशलिस्ट रेयान पराग असम के लिए खेलेंगे।

Untitled design (28)

आयोजकों के अनुसार इकाना स्टेडियम में सभी टीमें अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी। आईपीएल के उभरते सितारे भी अपनी टीमों के लिए मैदान में नजर आएंगे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एलीट ग्रुप ए) प्रमुख मुकाबले:

26 नवम्बर: मुंबई बनाम रेलवे, केरल बनाम ओडिशा, आंध्र बनाम असम, छत्तीसगढ़ बनाम विदर्भ

28 नवम्बर: केरल बनाम रेलवे, आंध्र बनाम ओडिशा, मुंबई बनाम विदर्भ, असम बनाम छत्तीसगढ़

30 नवम्बर: असम बनाम रेलवे, ओडिशा बनाम विदर्भ, आंध्र बनाम मुंबई, छत्तीसगढ़ बनाम केरल

ये भी पढ़े : 
Record Queen Of India: फुटपाथ और गली-मोहल्लों में प्रैक्टिस, चंडीगढ़ की जानवी देश की दूसरी सबसे बड़ी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर  


संबंधित समाचार