बरेली: सड़क हादसे में रेलकर्मी समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में रेलकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाफिजगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई जबकि रामपुर के युवक ने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के …

अमृत विचार, बरेली। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में रेलकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाफिजगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई जबकि रामपुर के युवक ने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, शाहजहांपुर से दवा लेने आए एक बुजुर्ग को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

सर्दी में कोहरे की दस्तक के साथ हादसों में भी इजाफा हुआ है। शाहजहांपुर के निगोही निवासी 65 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार पुत्र राम मूर्तिलाल सोमवार को दवा लेने के लिए भोजीपुरा के एक अस्पताल में आए थे। यहां पर वह दवा लेने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेन्द्र कुमार के दो लड़के और तीन लड़कियों हैं। उनकी मौत के बाद पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, रामपुर के कुइया निवासी 41 वर्षीय रमेश चन्द्र पुत्र कुंभकरण तीन दिन पहले बीसलपुर से घर लौट रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही भडरय्या मोड़ पर पहुंचे तभी उनकी बाइक में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। वह दो बच्चों के पिता था।
तीसरे हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अलोक नगर निवासी 54 वर्षीय राम शब्द रेलवे कर्मचारी है। वह सोमवार को बाइक से अपनी बेटी आरती के साथ पीलीभीत जा रहे थे तभी हाफिजगंज के सिथरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार